नमस्कार!

दोस्तों, 

मैं लखन महेंद्र वर्मा, तहे दिल आपका स्वागत और अभिनंदन करता हूँ *

 मेरे ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद, और आप कैसे है ? उम्मीद है सब अच्छा चल रहा होगा।

अपने बारे में कुछ भी कहना या लिखना हो तो यह बड़ा मुश्किल काम है, आप खुद के बारे में क्या बताएंगे और क्या बता सकते है।

खैर,

मैं कोई बड़ा लेखक तो नहीं हूं अपितु ये कहूँ के, मैं लेखक ही नहीं हूँ । बस एक शौक रहा है बचपन से और इस शौक को ही पूरा करने के लिए ही मैंने अपना यह ब्लॉग तकरीबन 2011 में शुरू किया था। तब सबसे पहले blogspot.com पर लिखना शुरू किया था । जैसे जैसे समय बीतता गया अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग भी बढ़ता गया।

आपको याद तो होगा ही ? ऑरकुट , गूगल प्लस , मीडियम, फेसबुक, याहू, और भी न जाने क्या क्या ??

नया – नया इंटरनेट, साइबर कैफे के एक घंटे का 20 रुपया, बड़ी मुश्किल से मिला वो एक जीबी का पैक। और न जाने क्या क्या। कितनी रफ्तार से जिंदगी भाग रही थी और समय ऐसे ही चलता चला गया। व्यस्तता के कारण लिखना भी कम हो गया था।

कॉलेज, तैयारी, दोस्त, पीजी, टिफिन का खाना , और अलग -अलग शहरों के चक्कर इन चक्करों में धीरे धीरे लोग बिछड़ते चले गए। वैसे तो 14 – 15 साल ही बीते होंगे, लेकिन ऐसा महसूस होता है के एक जमाना गुज़र गया।

ऐसे ही व्यस्तता के बीच समय निकालकर दुबारा कोविड के समय 2022 में दुबारा लिखना सुरू किया और इसी क्रम में आज के रफ्तार भरे दौर में थोड़ा बहुत लिख लेता हूँ। मेरा यह ब्लॉग मेरे अपने विचार और अनुभव का एक आईना हैं। बीतें समय की यादों को ताज़ा करने का एक जरिया है।

आज का दौर सोशल मीडिया का है, लेकिन कभी-कभी मन करता है कि पुराने बस्तों को खंगालकर उन दिनों की खुशबू फिर से महसूस की जाए। पहले यह ब्लॉग “A Sorrow Striker Man” नाम से चलाता था, लेकिन 2022 में मैंने इसे नए नाम और नए रूप में फिर से शुरू किया। अब इसका नाम है “आज कल और परसों”।

ज़िंदगी की दौड़ में अक्सर हम अपने बीते दिनों को कहीं पीछे छोड़ देते हैं। मोबाइल के नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया की चकाचौंध और रोज़मर्रा की भागदौड़ के बीच मन करता है कि रुककर पीछे देखा जाए… वो पुराने कागज़, पुरानी यादें, भूली-बिसरी बातें… जिन्हें हमने कहीं दबा दिया है।

आज की डिजिटल दुनिया में लिखना काफी आसान हो गया है । इसीलिए मैने दुबारा अपने लेखन को थोड़ी हवा दी है। देखते हैं, ये सफर कहां तक चलता है…

हो सकता है आपको मेरे लेख पसंद ना आए लेकिन फिर भी एक निवेदन है की कृपया अपने सुझाव मुझे कमेंट के माध्यम से या मुझे ईमेल contact@lakhanverma.in पर जरूर दें।

आपके सुझावों का तहे दिल से स्वागत और इंतजार रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो ….. 


“मेरा यह ब्लॉग मेरी व्यक्तिगत लेखनी पर आधारित है, परंतु इसमें जो विचार, लेख और प्रेरणाएँ साझा की जाती हैं, वो समाज के हर व्यक्ति से जुड़ी हैं।”

धन्यवाद